ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीसामाजिक संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

सामाजिक संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी हर्ष व उल्लास के वातावरण में तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान हुआ, देशहित में कार्य करने की शपथ ली गई।  बजरडीहा स्थित...

सामाजिक संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा
वाराणसी। कार्यालय संवाददाताThu, 17 Aug 2017 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी हर्ष व उल्लास के वातावरण में तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान हुआ, देशहित में कार्य करने की शपथ ली गई। 

बजरडीहा स्थित हथकरघा बुनकर विकास सहकारी समिति कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष मो.स्वालेह अंसारी ने झंडारोहण किया। इस मौके पर चंद्रांशु, तौसिफ, हामिद, जमील, इलियास, शाहनबाज, अब्दुल, हाजी अब्दुल कलाम समेत कई मौजूद रहे। 

पत्रकारपुरम विकास समिति की ओर से   पत्रकारपुरम कॉलोनी पार्क में समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पुरुषोत्तम चतुर्वेदी ,रमेश राय ,अरविंद सिंह ,संदीप गुप्ता ,अजय राय आदि उपस्थित थे। सामाजिक संस्था हम भारत हैं अभियान ने छावनी स्थित क्लब स्प्रिचुअल अक् में पौधारोपण किया। पर्यावरण को हरा-भरा रखने की सभी ने शपथ ली। अखिल भारतीय सवर्ण महासभा ने महेशपुर कैम्प कार्यालय में झंडा रोहण किया। अध्यक्ष कौशल मिश्र, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, रामप्रकाश पांडेय ने अपने विचार रखे। सर्वधर्म समभाव के प्रदेश अध्यक्ष दिव्य प्रकाश ने जियापुरा स्थित कार्यालय पर झंडारोहण किया। केशवा कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में भी शिक्षकों व छात्रों की मौजूदगी में झंडारोहण हुआ।

भारतीय समाज कल्याण समिति ने झंडारोहण करने के बाद बच्चों को कॉपी, किताब व बॉक्स बांटे और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। डॉ. अम्बेडकर समरसता फाउंडेशन ने शिवपुर कार्यालय में झंडोरोहण किया। खत्री हितकारिणी सभा के रक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया। भारत विकास परिषद 'सत्यम' ने मूक बधिरों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। विश्व शान्ति सद्भाव संस्थान ने काशी विद्या मन्दिर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया। डर्बी शायर क्लब की ओर से दालमंडी स्थित मिर्जा अच्छू कटरा में शहीदों की याद में शहनाई वादन हुआ। लहुराबीर व्यापार मंडल समिति के संरक्षक गौरीशंकर तुलस्यान ने आजाद पार्क में तिरंगा फहराया।

इनरव्हील क्लब वाराणसी सनराइज व रोटरी क्लब सनराइज ने प्राथमिक पाठशाल भिटारी में झंडा फहराया। इस दौरान विनय अग्रवाल, अनुराधा भाटिया, सुशिला जायसवाल मौजूद थे। 

पहड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन केन्द्रीय पुलिस बल ने हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। कमाण्डेंट उदय प्रताप सिंह ने झंडारोहण किया। एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय कचहरी में डीजीएम संजय मिश्रा ने झंडारोहण किया। भारत विकास परिषद काशी ने कश्मीरीगंज स्थित एएनएस शिशु विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया। सुल्तान क्लब के अध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक ने तिरंगा फहराया। एलआईसी मंडल कार्यालय में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सीजीपी त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। काशी अग्रहरि वैश्य समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश शास्त्री ने झंडारोहण किया। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन, रोटरी क्लब वाराणसी सिटी व लायंस क्लब ने संयुक्त रुप से लिटिल स्टार्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया। 

सार्क संस्था एवं लायंस क्लब तुलसी की ओर से रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में पौधारोपण किया गया। शिवसेना के अजय चौबे ने कार्यकर्ताओं के साथ टाउन हाल मैदान में तिरंगा फहराया। उपजा ने दुर्गाकुंड स्थित कार्यालय में झंडारोहण किया। मलदहिया स्थित निरंकारी सत्संग भवन में शहीदों को याद किया गया। तेलियाबाग व्यापार समिति ने कार्यालय पर झंडारोहण किया। मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में स्वतंत्रता दिवस पर काशी पत्रकार संघ और वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त उपेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने विचार रखे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें