एनएच पर स्ट्रीट लाइटिंग की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा। यह सेंट्रलाइज्ड वेब-बेस्ड कंट्रोल और मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) के माध्यम से संचालित होगा। इससे लाइटों की रियल-टाइम निगरानी संभव होगी और खराब लाइट की जानकारी तुरंत मिलेगी। 30 सितंबर तक यह हाई-टेक सिस्टम लगाने का लक्ष्य है।

एनएच पर स्ट्रीट लाइटिंग की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

वाराणसी, हिटी। वह दिन दूर नहीं जब राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगीं स्ट्रीट लाइटें स्वयं बंद और चालू होंगी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का रीजनल कार्यालय सेंट्रलाइज्ड वेब-बेस्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) लगवायागा। सिस्टम के जरिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग की जा रही है। इससे आगामी दिनों में राजमार्गों पर प्रकाश व्यवस्था की रियल-टाइम निगरानी भी संभव होगी। वाराणसी कार्यालय से जुड़े पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर यह हाई-टेक लाइटिंग सिस्टम 30 सितंबर तक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल सबसे पहले वाराणसी-हनुमना सेक्शन (एनएच-35), डगमगपुर- लालगंज (एनएच-35), लालगंज- हनुमना (एनएच-135), आजमगढ़ गोसाईंबाजार-वाराणसी (एनएच-233), सुल्तानपुर-वाराणसी (एनएच-56), वाराणसी-गाजीपुर (एनएच-31), वाराणसी रिंग रोड-बाबतपुर हरहुआ, संदहा-बाबतपुर में स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग की जाएगी।यह

स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग एक सेंट्रलाइज्ड वेब-बेस्ड पोर्टल के जरिए संचालित होगी। इसमें आईपी बेस्ड मॉनिटरिंग की व्यवस्था है। यदि किसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई लाइट खराब या बंद होती है, तो केंद्रीय सिस्टम को इसकी तुरंत जानकारी मिल जाएगी। यह सिस्टम जीपीएस तकनीक से जुड़ा होगा जिससे खराब लाइट की लोकेशन तुरंत पता चल जाएगी। साथ ही कितनी लाइटें खराब हैं, उसकी भी सटीक जानकारी कंट्रोल रूम को मिलेगी। ऑटोमैटिक कंट्रोल सिस्टम की मदद से दिन के उजाले एवं रात के अंधेरे के हिसाब से लाइटें खुद चालू और बंद होंगी, जिससे बिजली की भारी बचत होगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।