जबरन प्रीपेड मीटर लगा रहे बिजली विभाग के कर्मचारी
Varanasi News - वाराणसी में उद्योग व्यापार मंडल काशी के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा है और लोग जबरन प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा, सड़कों की खराब स्थिति और सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी भी मुद्दे हैं।

वाराणसी। उद्योग व्यापार मंडल काशी के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटर की विसंगतियों से आमलोग परेशान हैं। बिजली विभाग में शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं होती है। शुक्रवार को लहुराबीर स्थित एक रेस्टोरेंट में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी लोगों के यहां जबरन प्री पेड मीटर लगा रहे हैं। जब विभाग में प्रीपेड मीटर बदलने, गलत बिल की शिकायत की जाती है तो उनको धमकाया जाता है। महामंत्री ध्रुव जी ने कहा कि शहर में खस्ताहाल सड़कों के कारण आवागमन मुश्किल है। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी की कई सड़कों की हालत दयनीय है।
कोषाध्यक्ष अनिल कुमार बिंद ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। सरकार को आम मरीजों के हित में सुविधाएं बेहतर करनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


