Varanasi News: बनारस स्टेशन पर बनेगा स्लीपिंग पॉड

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड का निर्माण शुरू हो गया है। प्लेटफॉर्म नम्बर-8 पर बने इस वातानुकूलित पॉड में रेलयात्रियों के लिए रियायती दर पर ठहरने की सुविधा होगी। इसमें सिंगल और डबल बेड वाले केबिन होंगे, जो चार्जिंग प्वाइंट और वाईफाई जैसी सुविधाओं से लैस होंगे।

Varanasi News: बनारस स्टेशन पर बनेगा स्लीपिंग पॉड

Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड बनेगा। प्लेटफॉर्म नम्बर-8 स्थित भवन के ऊपरी हिस्से इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरी तरह वातानुकूलित इस पॉड में रियायती दर पर घंटे के हिसाब से रेलयात्रियों के ठहरने की सुविधा होगी। बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-8 स्थित भवन के ऊपरी हिस्से में अभी आईआरसीटीसी की ओर से लाउंज और डॉरमेट्री बनाई गई है। अब उसके पास ही स्लीपिंग पॉड बनाने का काम शुरू हुआ है। इसमें केबिन बनाए जाएंगे। जिसमें सिंगल और डबल बेड लगेंगे। स्लीपिंग पॉड चार्जिंग प्वाइंट, वाइफाई जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) की ओर से टेंडर होने के बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्धारित जगह पर प्रारम्भिक कार्य भी शुरू करा दिए गए हैं。

बनारस से 46 जोड़ी गाड़ियां गुजरती हैं

वाराणसी जंक्शन (कैंट) के बाद बनारस जनपद का प्रमुख स्टेशन है। यहां से डेली, बाई वीकली, ट्राई वीकली, वीकली समेत अन्य 32 जोड़ी ट्रेनें ओरिजिनेट होती हैं और टर्मिनेट होती हैं। इनमें 27 जोड़ी सुपरफास्ट, मेल और एक्सप्रेस तथा पांच जोड़ी पैसेंजर और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 14 जोड़ी गाड़ियां यहां से गुजरती हैं। यहां से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में आगरा वंदेभारत एक्सप्रेस, खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आदि शुमार हैं। इस समय स्टेशन का फुटफाल (यात्रियों का आवागमन) लगभग 40 हजार तक पहुंच गया है।

सामान्य प्रश्न

✦स्लीपिंग पॉड कहा बन रहा है?−
स्लीपिंग पॉड बनारस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नम्बर-8 स्थित भवन के ऊपरी हिस्से में बन रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: बनारस स्टेशन पर बनेगा स्लीपिंग पॉड