Varanasi News: एसआईटी करेगी मौत के मामले की जांच
Varanasi News: वाराणसी के नैपूरा गांव निवासी विनीत यादव की मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपीयों को बचा रही है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित परिजनों ने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरना दिया।

Varanasi News: वाराणसी। लंका के नैपूरा गांव निवासी विनीत यादव उर्फ धीरू की मौत मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देश पर मंगलवार को एसआईटी गठित की गई। एसआईटी का अध्यक्ष अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन को बनाया गया है। जबकि, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी क्राइम ब्रांच व विवेचना सेल प्रभारी को सदस्य होंगे। लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक को विवेचक बनाया गया है। धीरू की मौत के मामले में गोलू यादव, नरोत्तमपुर के रहने वाले प्रधान के भाई आकाश जायसवाल, साहिल सिंह के खिलाफ मृतक के बड़े भाई रामदुलार यादव की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था।
बाद में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लंका इंस्पेक्टर और रमना चौकी प्रभारी नामजद आरोपियों को बचा रहे हैं। बता दें कि सोमवार को इसी मामले में सोमवार को पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सीपी कार्यालय के सामने धरना दिया था।


