ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीजबर्दस्त जाम में फंसीं राखीं बांधने निकली बहनें

जबर्दस्त जाम में फंसीं राखीं बांधने निकली बहनें

सावन के आखिरी सोमवार को कछवांरोड से औराई और कपसेठी मार्ग जबर्दस्त जाम की चपेट में रहा। रक्षाबंधन पर्व पर मायके जाने के लिए निकली बहनों के वाहन भी इसी जाम में फंसे थे। बाजारों में भी भीड़ थी। अचानक...

जबर्दस्त जाम में फंसीं राखीं बांधने निकली बहनें
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीMon, 07 Aug 2017 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन के आखिरी सोमवार को कछवांरोड से औराई और कपसेठी मार्ग जबर्दस्त जाम की चपेट में रहा। रक्षाबंधन पर्व पर मायके जाने के लिए निकली बहनों के वाहन भी इसी जाम में फंसे थे। बाजारों में भी भीड़ थी। अचानक वाहनों का लोड बढ़ जाने के कारण भोर से जाम का सिलसिला शुरू हुआ। सावन में कांवरियों के लिए सुरक्षित उत्तरी लेन रात आठ बजे मुक्त कर दिया गया। तब जाकर रात दस बजे स्थिति सामान्य हुई। सावन मास में इलाहाबाद से चांदपुर तक उत्तरी लेन कांवरियों के लिए सुरक्षित कर दिया गया था। इससे दक्षिणी लेन पर वाहनों की कतारें लगती रहीं। वाहनों को कछवांरोड से कपसेठी होते हुए बड़ागांव भेजा जा रहा था। सोमवार को वाहनों का लोड अचानक बढ़ जाने से भोर में चार बजे से ही ट्रक, कार, ट्रेलर समेत छोटे वाहनों की लाइन लग गयीं। रक्षाबंधन पर्व पर बहनें वाहनों से भाइयों के घर के लिए वाहनों से रवाना हुई थीं। कोई वाराणसी तो कोई इलाहाबाद और भदोही जा रहा था। जाम में फसी बहनों को राखी बांधने के मुहूर्त की भी चिंता रही। कोई शासन को तो कोई प्रशासन को कोस रहा था। त्योहार के कारण बाजारों में चहल-पहल थी जाम का एक कारण यह भी बना। जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी जाम छुड़ाने की कोशिश करते रहे लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। देखते ही देखते औराई से कछवांरोड और कपसेठी मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। वाहन किसी तरह वाहन रेंग पा रहे थे। दोपहर तक जबर्दस्त जाम लग गया। इलाहाबाद से वाराणसी आने-जानेवाले लोग बसों, कारों में फंसे रहे। दो और तीन पहिया वाहन सवार तो किसी तरह सम्पर्क मार्गों से निकल भी जाते रहे लेकिन बड़े वाहनों चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। महीने भर तक जाम की वजह बने कांवरिया लेन के रात आठ बजे खुल जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें