सिंधी महिलाओं ने किया सेवा कार्य
Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में सिंधी समाज की ‘बागबान’ महिला संस्था ने झूलेलाल मंदिर में सेवा कार्य किया। इस अवसर पर शरबत, प्रसाद, बिस्किट, टॉफी, लड्डू और चना वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल की आरती और भोग अर्पित करने के साथ हुई। संस्था की अध्यक्ष निधि लालवानी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

वाराणसी। सिंधी समाज की ‘बागबान’ महिला संस्था की ओर से मंगलवार को सोनिया स्थित झूलेलाल मंदिर में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान शरबत एवं प्रसाद, बिस्किट, टॉफी, लड्डू, चना वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल की आरती हनुमान चालीसा एवं हनुमान जी की आरती के साथ किया गया। तत्पश्चात भोग अर्पित कर सेवा कर प्रारंभ किया गया । संस्था की अध्यक्ष निधि लालवानी, सचिव कीर्ति बिजलानी, कोषाध्यक्ष जया पाहुजा, कृतिका अलवानी, नीलम वासवानी, गीतू कुंदनानी, कोमल लालवानी, भावना सुनेजा, भावना शीतलनी, रोशनी हिरानी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


