ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीरजत रथ पर निकाली भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा

रजत रथ पर निकाली भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा

भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस बुधवार को उल्लास के साथ मनाया गया। शोभायात्रा निकाली गई तो भेलूपुर जैन मंदिर में अभिषेक हुआ और बधाई गीत गूंजे। सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रही।  श्री...

रजत रथ पर निकाली भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा
वाराणसी। निज संवाददाताThu, 14 Dec 2017 03:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस बुधवार को उल्लास के साथ मनाया गया। शोभायात्रा निकाली गई तो भेलूपुर जैन मंदिर में अभिषेक हुआ और बधाई गीत गूंजे। सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रही। 

श्री दिगम्बर जैन समाज काशी की ओर से ग्वालदास साहू लेन स्थित दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से ठाट-बाट से भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। सोराकुआं, ठठेरी बाजार होकर चौक पर पहुंचने के बाद पार्श्वनाथ को रजत रथ के कमल सिंहासन पर विराजमान कर आरती उतारी गई। रथ पर उनके मोक्ष तक की झांकियां सजाई गईं थीं। 

भक्तिभाव में डूबे भक्त रथ को खींच रहे थे। उनके साथ हाथी भी रथ को खींच रहा था। 108 चंवर वाली गाड़ी थी। शहनाई एवं बैण्डबाजे पर भक्ति धुन गूंज रही थी। मार्ग में भक्तों ने पुष्पवर्षा करके आरती उतारी। शोभायात्रा के सोनारपुरा पहुंचने पर भरतपुर (राजस्थान) की मंडली ने भजन प्रस्तुत कर सभी को झुमा दिया। 

यात्रा के भेलूपुर स्थित जैन मंदिर पहुंचने पर पर 108 कलशों से भगवान पार्श्वनाथ का मस्तकाभिषेक हुआ। जन्म कल्याणक पूजन हुआ। झूलनोत्सव हुआ। शांतिधारा पाठ हुआ। केशरिया परिधान में सजी-धजी महिलाओं ने बधाई गीत गाए। ढोल-मजीरा के साथ भक्तों ने संकीर्तन किया। शोभायात्रा में रत्नेश जैन, अनिल प्रसाद जैन, राजेश जैन, दीपक जैन, अरुण जैन, आरसी जैन, संजय जैन, तरुण जैन, डॉ. अशोक जैन, निशानत जैन, विशाल जैन, पवन जैन, विनोद जैन, प्रदीपचंद्र जैन आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें