Varanasi News: श्याम झूलनोत्सव 15 अगस्त से, कई राज्यों से आएंगे श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में श्रीश्याम मंडल 15 और 16 अगस्त को 55वें झूलनोत्सव का आयोजन करेगा। इस बार 20 श्याम मंडलों से 100 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम में कई भजन गायक प्रस्तुति देंगे और बाबा का शृंगार कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया जाएगा। महिला शाखाओं की भी सहभागिता होगी।

Varanasi News: श्याम झूलनोत्सव 15 अगस्त से, कई राज्यों से आएंगे श्रद्धालु

Varanasi News: वाराणसी। श्रीश्याम मंडल, वाराणसी 15 और 16 अगस्त को श्रीश्याम झूलनोत्सव मनाएगा। यह आयोजन महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को लक्सा स्थित श्याम मंदिर में बैठक हुई। श्रीश्याम मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार के 55वें झूलनोत्सव में पहली बार बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उड़ीसा, बंगाल, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, झारखंड के भी 20 श्याम मंडलों के 100 से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।श्रीश्याम मंडल, वाराणसी के अध्यक्ष दीपक तोदी, मंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि कोलकाता से सौरभ शर्मा, विवेक शर्मा, लवकुश अग्रवाल, विकास रूईया जबकि कटिहार से आदर्श दधीच, जयपुर से सागर शर्मा, नजफगढ़ दिल्ली से बंटू भैया समेत कई भजन गायक प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम संयोजक पंकज तोदी, श्याम सुंदर गाड़ोदिया, अजय खेमका, सुरेश तुलस्यान ने बताया कि बाबा का शृंगार कोलकाता के 40 कारीगर आएंगे।मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा की गंगा शाखा, उदया शाखा, अन्नपूर्णा शाखा तथा वरुणा शाखा की भी सहभागिता होगी। इस दौरान चंदन तोदी, प्रमोद सराफ, संदीप शर्मा कानू, अशोक कानोड़िया, संदीप माहेश्वरी, महेंद्र जाखोडिया, बंटी लोहिया, महेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, आनंद लाडिया आदि मौजूद रहे।

Abhishek Tripathi

लेखक के बारे में

Abhishek Tripathi

शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।


विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।