छावनी के होटल में युवक ने युवती पर चलाई गोली

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के होटल वेस्ट इन में 25 वर्षीय युवती की पीठ में गोली लग गई। उसका प्रेमी उसे एक निजी अस्पताल ले गया। युवक पर आरोप है कि विवाद के बाद उसने गोली चलाई। पुलिस ने युवक शुभम राय को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती का इलाज जारी है।

छावनी के होटल में युवक ने युवती पर चलाई गोली

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नेपाली कोठी (छावनी क्षेत्र) स्थित होटल वेस्ट इन में शनिवार को संदिग्ध हाल में 25 वर्षीय युवती की पीठ में गोली लग गई। युवती को उसका प्रेमी चुपके से मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले गया, जहां गोली निकाल ली गई है। फिलहाल युवती वहीं भर्ती है। आरोप है कि किसी विवाद के बाद युवक ने ही गोली चलाई थी।अस्पताल में दर्ज कराए गए पते के आधार पर सूचना मंडुवाडीह पुलिस को दी गई। दूसरे दिन रविवार को मंडुवाडीह पुलिस ने कैंट पुलिस को सूचना दी, तब घटना सामने आ सकी। कैंट पुलिस ने मां की तहरीर पर कपसेठी के चकलोला निवासी युवक शुभम राय उर्फ बंटी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी

के अनुसार शुभम और गाजीपुर के नोनहरा क्षेत्र की युवती के बीच प्रेम संबंध है। युवती मां और भाई के साथ मंडुवाडीह क्षेत्र में किराये पर रहती है। बीते 9 अप्रैल को मां और भाई रिश्तेदारी में चले गए। इधर युवती अपने दोस्त के साथ होटल चली गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आए घटनाक्रम और फुटेज के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2:30 ढाई युवक ने युवती को तौलिया लपेटे सामान्य तरीके से होटल की लिफ्ट से उतरा और बाहर ले गया। इसके बाद ऑटो से मलदहिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचा। वहां बताया कि युवती को गोली लग गई है। उसने यहां पर युवती तथा अपना नाम और पता फर्जी बताया। युवती का पता बीएलडब्ल्यू के पास का दर्ज कराया।अस्पताल की सूचना पर पहले सिगरा पुलिस पहुंची। नाम और पता के आधार पर अस्पताल से जारी मेमो मंडुवाडीह पुलिस को भेजा गया। मंडुवाडीह पुलिस ने संबंधित नाम एवं पते पर छानबीन की लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद घटनास्थल के आधार पर कैंट पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने युवक की पहचान करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि युवती की मां की तहरीर के आधार पर शुभम राय उर्फ बंटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।पीठ में धंसी थी गोलीपूछताछ में सामने आया कि गोली युवती के दाएं तरफ के गले को छीलते हुए पीछे दीवार लगे लोहे के स्टैंड से टकराकर वापस युवती के पीठ में जा धंसी। अस्पताल में गोली निकालते हुए युवती को बचा लिया गया है। पिस्टल अवैध है, उसके बारे में युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।फर्जी पते पर होटल में रुके थे दोनोंजिस होटल में युवक-युवती रुके थे, वह भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त हो चुके चर्चित पूर्व एआरटीओ का है। यहां युवक और युवती दोनों फर्जी नाम और पते पर रुके थे। होटल बुक करने के लिए बाकायदे फर्जी नाम और पते का आधार कार्ड भी बनवा लिया था। पुलिस पिस्टल से लेकर अवैध आधार कार्ड आदि के बारे में युवक से पूछताछ में जुटी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।