Varanasi News: शिवपुर, भोजूबीर की रामलीला एवं रामलीला में आज

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News: वाराणसी में शिवपुर की प्राचीन रामलीला में श्रीराम बारात महोत्सव का आयोजन हुआ। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, और शत्रुघ्न बारात में शामिल हुए। समारोह में विद्युत झालरों वाली झांकियां, पुष्पवर्षा और पारंपरिक स्वागत शामिल थे। भोजूबीर की रामलीला में भक्ति प्रसंग का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रीराम-सीता का विवाह एवं अन्य कथाएँ प्रस्तुत की गईं।

Varanasi News: शिवपुर, भोजूबीर की रामलीला एवं रामलीला में आज

Varanasi News: वाराणसी, संवाद। शिवपुर की अति प्राचीन रामलीला में शुक्रवार रात श्रीराम बारात महोत्सव मनाया गया। जनसमूह को बारात आगमन, बारात स्वागत, श्रीराम-जानकी विवाह, विदाई और शयन झांकी के दर्शन हुए। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न फूलों से सुसज्जित रथों पर विराजमान होकर निकले। बारात में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, हाथी-घोड़े शामिल रहे। आकर्षक विद्युत झालरों से सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राम बारात शिवपुर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारी। आतिशबाजी हुई। रामलीला मंच को जनकपुरी के रूप में सजाया गया। वहां बारातियों का पारंपरिक स्वागत किया। मिथिला के विधि-विधान से श्रीराम और माता सीता का विवाह कराया गया। जयमाला, कन्यादान और सिंदूरदान के दृश्य देख दर्शक भाव-विभोर होते रहे। विवाह के पश्चात विदाई की झांकी हुई। शयन झांकी के साथ लीला को विश्राम दिया गया.

फुलवारी प्रसंग में श्रीराम-सीता की भक्ति

वाराणसी। भोजूबीर की रामलीला में शुक्रवार को अष्टसखी संवाद, मीना बाजार और फुलवारी की लीला हुई। पात्रों ने अपने सधे अभिनय और संवादों से रामलीला के प्रसंगों को जीवंत किया। अष्टसखी संवाद में कलाकारों के संवाद ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद मीना बाजार की लीला का प्रसंग हुआ। फुलवारी प्रसंग में श्रीराम और सीता से जुड़े प्रसंग लीला प्रेमियों को आनंदित करते रहे.

रामलीला में आज

रामनगर :- वन गमन, निषाद मिलन एवं श्रीलक्ष्मण कृत गीता का उपदेश।

जाल्हूपुर :- वन गमन, निषाद मिलन एवं श्रीलक्ष्मण कृत गीता का उपदेश।

शिवपुर :- दशरथ सभा एवं कोप भवन।

भोजूबीर :- धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद, परशुराम-लक्ष्मण संवाद।

औरंगाबाद :- ताड़का वध, मारीच उड़ान, अहिल्या उद्धार, गंगा दर्शन एवं मिथिला प्रवेश।

काशीपुरी :- ताड़का वध और अहिल्या उद्धार।

लोहता :- क्षीर सागर की झांकी, आकाशवाणी, नारद मोह एवं रावण जन्म।

सामान्य प्रश्न

✦श्रीराम बारात महोत्सव कब मनाया गया?−
श्रीराम बारात महोत्सव शुक्रवार रात को मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: शिवपुर, भोजूबीर की रामलीला एवं रामलीला में आज