Varanasi News: लाखों के गबन में कंपनी कर्मचारी को बेल

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में करमा निवासी शिवम सिंह को लाखों रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिला जज की अदालत में उसकी जमानत मंजूर कर दी गई। उसे कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर पकड़ा गया, जिसमें दावा किया गया कि शिवम ने ग्राहकों से वसूले गए पैसे का गबन किया।

Varanasi News: लाखों के गबन में कंपनी कर्मचारी को बेल

Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। लाखों के गबन में गिरफ्तार करमा (सोनभद्र) निवासी शिवम सिंह मंगलवार को जमानत रिहा कर दिया गया। जिला जज संजीव शुक्ल की अदालत में उसके अधिवक्ता अनुज यादव और चंद्रबली पटेल ने पक्ष रखा। स्पंदना स्पूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी की चौबेपुर शाखा के प्रबंधक रोहित कुमार की शिकायत पर उसे पकड़ा गया था। उन्होंने तहरीर में बताया था कि उनकी कंपनी रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के तहत पंजीकृत है। वह ग्रामीण महिलाओं के समूहों को लघु और कुटीर उद्योगों के लिए ऋण देती है। ऋण वसूली के लिए साप्ताहिक किस्त तय होती है। उनका आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी शिवम सिंह ने ग्राहकों से वसूले गए लाखों रुपये का गबन किया।

एक अन्य कर्मचारी राहुल यादव ने उसका सहयोग किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: लाखों के गबन में कंपनी कर्मचारी को बेल