खामेनेई की मौत पर एक सप्ताह शोक मनाएगा शिया समाज

Mar 01, 2026 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद बनारस का शिया समाज शोक में है। इमाम-ए-जुमा मौलाना जफर हुसैनी ने शोक का एक सप्ताह ऐलान किया है। इस दौरान लोग मातम मनाएंगे, दुकाने बंद रखेंगी और खुशी के कार्यक्रम नहीं होंगे। 32 अंजुमनों का सामूहिक मातम भी होगा।

खामेनेई की मौत पर एक सप्ताह शोक मनाएगा शिया समाज

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद बनारस का शिया समाज गहरे शोक में डूब गया है। इमामबाड़ों और मस्जिदों में विशेष दुआएं की जा रही हैं। इमाम-ए-जुमा मौलाना जफर हुसैनी ने शिया समाज में एक सप्ताह के शोक का ऐलान किया है। इस दौरान खुशी के काम नहीं किए जाएंगे। समाज के लोग दुकान और कारोबार बंद रखेंगे। मौलाना जफर हुसैनी ने बताया कि खामेनेई दुनियाभर में फैले शिया समाज के बड़े धर्मगुरु और मार्गदर्शक थे। उनकी शहादत से पूरी कौम को अपूरणीय क्षति हुई है। इसे देखते हुए शिया समाज के लोग एक सप्ताह तक अपनी दुकानें और कारोबार बंद रखेंगे।

इस दौरान लोग काले कपड़े पहनकर मातम मनाएंगे और घरों में खुशी के कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। 32 अंजुमनों का सामूहिक मातम आज शहर की सभी अंजुमनों द्वारा विभिन्न मजलिस और मातमी जुलूस निकाले जाएंगे। शहर की 32 अंजुमनें सोमवार को लाट सरैया स्थित इमामबाड़ा में एकत्र होकर सामूहिक मातम करेंगी। इस दौरान मजलिस के साथ-साथ सीना-जनी और नौहा-ख्वानी के जरिए खामेनेई को खिराजे अकीदत पेश की जाएगी। हर तरफ खामेनेई की चर्चा सुबह सहरी के बाद से ही शहर में खामेनेई को लेकर चर्चा होने लगी थी। दोषीपुरा के मोहम्मद हुसैन ने कहा कि खामेनेई ने पूरी जिंदगी इंसाफ, इंसानियत और मजलूमों की आवाज बुलंद करने के लिए संघर्ष किया। उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बनेंगी। खुफिया एजेंसियां भी सतर्क रविवार को पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर था। पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस दोषीपुरा, कालीमहाल, दालमंडी सहित अन्य मुस्लिम इलाकों पर नजर रख रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।