एमडी ने रात में परखी आपूर्ति व्यवस्था
By Newswrap
हिन्दुस्तान, वाराणसीवाराणसी में पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने गर्मी में बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने रामनगर, पन्नालाल पार्क शक्तिपीठ उपकेंद्र का दौरा किया और अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी में निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति जानने के लिए पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने मंगलवार रात रात भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने रामनगर, पन्नालाल पार्क शक्तिपीठ उपकेंद्र का निरीक्षण किया। फीडरों पर ट्रिपिंग, शटडाउन, ब्रेकडाउन एवं अधिकतम लोड की समीक्षा की तथा वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उपभोक्ता सेवा को सुदृढ़ बनाने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


