Varanasi News: छेड़खानी, मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: छेड़खानी, मारपीट और लूटपाट का आरोप वाराणसी। सीपी के आदेश पर लंका पुलिस ने

Varanasi News: वाराणसी। सीपी के आदेश पर लंका पुलिस ने महिला से छेड़खानी, मारपीट एवं लूटपाट के आरोप में केस दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में बताया है कि 26 सितंबर की रात पति किसी काम से घर से बाहर गए थे। इस दौरान आरोपी अनिल कुमार, विशाल, अनिल का बहनोई घर में घुस आए। सामान फेंक दिया, कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध पर मारपीट की। कान की बाली, चेन और 10 हजार नगद लूट ले गए। शिकायत पर पुलिस ने उनका मेडिकल तो कराया लेकिन आरोपियों को थाने से कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।

