87 की रफ्तार से चली आंधी, झमाझम बारिश से मिली राहत
वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार सुबह
वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार सुबह मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह तेज आंधी के साथ करीब एक घंटे तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज हवाओं और बारिश के चलते शहर का मौसम अचानक बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह चली आंधी की रफ्तार करीब 87 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि एक घंटे में लगभग 29.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
आंधी और बारिश का समय
सुबह करीब चार बजे के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज गर्जना और बिजली चमकने लगी। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। कुछ इलाकों में टीन शेड और होर्डिंग भी क्षतिग्रस्त हुए। तेज हवा के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। आंधी के कारण कई इलाकों में कुछ समय तक बिजली गुल रही।
तापमान में गिरावट
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। कई जगह रोड किनारे हल्का पानी लगने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। शनिवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


