Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsSevere Fog Causes Major Train and Flight Delays in Varanasi
सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत 14 घंटे लेट, दूसरे दिन आई

सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत 14 घंटे लेट, दूसरे दिन आई

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण ट्रेनें और विमान विलंबित चल रहे हैं। कैंट, बनारस, वाराणसी सिटी और काशी स्टेशनों पर दृश्यता कम होने से वंदेभारत ट्रेन 14 घंटे लेट हुई। बसों की गति भी प्रभावित हुई और बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे तक कोई विमान नहीं उतरा।

Dec 23, 2025 11:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। घने कोहरे की वजह से मंगलवार सुबह ट्रेनें अपने तय समय से अत्यधिक विलम्ब से चल रही हैं। कोहरे की वजह से कैंट, बनारस, वाराणसी सिटी और काशी स्टेशनों पर दृश्यता काफी कम रही। नई दिल्ली से सोमवार रात कैंट स्टेशन आने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत 14 घंटे लेट चल रही है। यह गाड़ी मंगलवार दोपहर एक बजे के बाद कैंट पहुंची। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, आगरा-बनारस वंदेभारत समेत डेढ़ दर्जन गाड़ियां भी 8 घंटे विलंबित रहीं। बसों की गति भी मंद पड़ गई।

फॉग लाइट जलाकर चल रहीं बसें सेकेंडों का सफर मिनटों में तय कर रहीं थीं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने से सुबह 11 बजे तक कोई विमान नहीं उतरा था। इस दौरान रनवे की विजिबिलिटी तकरीबन 50 मीटर रही। इंडिगो एयरलाइंस ने अपने एक्स हैंडल पर विभिन्न महानगरों में छाए घने कोहरे से फ्लाइटों के संचालन में विलंब होने सूचना जारी की। एयरपोर्ट अधिकारियों ने संभावना जताई है कि दोपहर 12 बजे के बाद दृश्यता सामान्य हो सकती है। इसके बाद ही विमानो का संचालन शुरू हो पाएगा। अन्य शहरों से सुबह वाराणसी आने वाले विमान भी घंटों लेट चल रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;