Varanasi News: गांवों में महज चार घंटे बिजली आई, लोग परेशान
Varanasi News: सेवापुरी के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में रविवार को बिजली आपूर्ति में बड़ी समस्या आई। लोगों को केवल चार घंटे बिजली मिली, जिसके कारण उन्हें पेयजल के लिए भटकना पड़ा। ग्रामीणों ने अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाया। उपखंड अधिकारी ने समस्या के लिए फाल्ट को जिम्मेदार ठहराया, जबकि लोग सुधार की मांग कर रहे हैं।

Varanasi News: सेवापुरी। सेवापुरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में रविवार को आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। महज चार घंटे बिजली आने से लोगों को परेशानी हुई। पेयजल के लिए भटकना पड़ा। देरशाम तक बत्ती नहीं आने से लोग खासे नाराज दिखे। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या की जड़ में लापरवाह अधिकारी हैं। लोगों ने बताया कि रविवार भोर से ही कई गांवों में बत्ती गुल हो गई। दिन में महज चार घंटे सप्लाई के बाद शाम को बिजली गई तो आई नहीं। नतीजा यह हुआ कि लोगों को दैनिक कामकाज निपटाने में भारी दिक्कत हुई। पेयजल के लिए लोगों को काफी भटकना पड़ा।
सेवापुरी के उपखंड अधिकारी सौरभ पटेरिया ने बताया कि फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति संबंधी समस्या आई। उधर, लोगों का कहना है कि सेवापुरी उपकेंद्र के फीडरों से जुड़े गांवों में करीब दो हफ्ते से बिजली समस्या है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। ग्रामीणों ने बिजली समस्या दूर करने की मांग की।


