बीएचयू के दंत संकाय में जल्द बनेगा नौ विभाग : कुलपति
Varanasi News - वाराणसी में आईएमएस बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में 'प्रीसर्जिकल नासोएल्वियोलर मोल्डिंग एंड एयरवे इन ऑर्थोडॉन्टिक्स' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने इसे आरंभ किया और रोगी देखभाल के महत्व पर बल दिया। दंत संकाय में जल्द ही नौ विभाग बनने की योजना है।
वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से शनिवार को आईएमएस बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में संगोष्ठी हुई। इस दौरान ‘प्रीसर्जिकल नासोएल्वियोलर मोल्डिंग एंड एयरवे इन ऑर्थोडॉन्टिक्स’ विषय पर चर्चा हुई। इसका शुभारंभ बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने में रोगी देखभाल की भूमिका को रेखांकित करते हुए अधिक समर्पण के साथ क्लिनिकल प्रैक्टिस को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दंत संकाय में नौ विभाग बनेगा। प्रो. चतुर्वेदी ने वर्तमान उपलब्धियों से आगे निरंतर प्रगति करने की आवश्यकता पर जोर दिया, संकाय के एक छोटी इकाई से 400 विद्यार्थियों तक के विकास की सराहना की तथा राष्ट्रीय विशेषज्ञों से अधिकतम सीख लेकर संस्थान की दृश्यता और प्रभाव बढ़ाने की बात कही।
इंडियन ऑर्थोडॉन्टिक्स सोसाइटी की अध्यक्ष प्रो. श्रीदेवी पद्मनाभर ने कहा कि क्लेफ्ट और एयरवे ऐसे दो महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जहां ऑर्थोडॉन्टिस्ट पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर बहु-विषयक दृष्टिकोण में एक प्रभावी टीम सदस्य की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार का सहयोग न केवल सौंदर्य में सुधार करता है, बल्कि दंत एवं चिकित्सा विशेषज्ञताओं के समन्वय से रोगियों के जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने सभी का आभार जताया। आयोजन अध्यक्ष प्रो. टीपी चतुर्वेदी ने कहा कि फेलोशिप कार्यक्रमों की शुरुआत तथा राष्ट्रीय स्तर पर नियमित शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं के आयोजन एवं प्रायोजन में विभाग की सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया। प्रो. विपुल कुमार शर्मा, डॉ. आशीष गर्ग, डॉ. त्रदिप जयपाल, डॉ. नील भारत खेड़िया, डॉ. अजित विक्रम परिहार, डॉ. मोनिका बंसल, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. राजेश बंसल, प्रो. आशीष अवतिभार, डॉ. विक्रम शर्मा मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


