ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीसेल्फी प्वाइंट बनेंगे बनारस शहर के 25 यूरिनल

सेल्फी प्वाइंट बनेंगे बनारस शहर के 25 यूरिनल

स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुम्बई और चंडीगढ़ की तर्ज पर बनारस के यूरिनल प्वाइंट को सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। यूरिनल को डिजाइन बोर्ड से ढका जाएगा। बोर्ड पर आई लव बनारस लिखा रहेगा। इसके लिए 25 पुराने...

सेल्फी प्वाइंट बनेंगे बनारस शहर के 25 यूरिनल
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSat, 27 Oct 2018 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुम्बई और चंडीगढ़ की तर्ज पर बनारस के यूरिनल प्वाइंट को सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। यूरिनल को डिजाइन बोर्ड से ढका जाएगा। बोर्ड पर आई लव बनारस लिखा रहेगा। इसके लिए 25 पुराने यूरिनल का चयन किया गया है। कचहरी में जहां सेल्फी प्वाइंट तैयार भी हो गया है। वहीं, पिपलानी कटरा में यूरिनल निर्माणाधीन है। नगर निगम ने इसकी जिम्मेदारी दिल्ली की कार्यदायी संस्था को दी है।

शहर में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा यूरिनल हैं। जिसमें कई जर्जर हो गए हैं। इनके जीर्णोंद्धार की जिम्मेदारी नगर निगम ने दिल्ली की संस्था बॉयो टायलेट की दी है। जो जर्जर यूरिनल का जीर्णोंद्धार कराने के साथ साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी उठाएगा। इसके एवज में कम्पनी होर्डिंग के ऊपर विज्ञापन लगाकर पैसा वसूल करेगी। संस्था के डायरेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि शहर में 25 स्थानों पर काम प्रस्तावित है। जिसमें छह जगहों पर काम जारी कर दिया गया है। बताया कि यूरिनल के पास शॉकपिट बनाएंगे। जिसे आसपास से गुजरे सीवर लाइन से जोड़ेंगे। सभी यूरिनल पर पानी की व्यवस्था की जाएगी। यूरिनल बोर्ड के बाहर डिजायन सुंदर बोर्ड लगाया जाएगा। काम को आगामी दो महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें