Varanasi News: विज्ञान क्विज में अश्विनी को मिला प्रथम स्थान
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: बड़ागांव के बलदेव इंटर कॉलेज में विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भौतिकी प्रवक्ता विमल त्रिपाठी के निर्देशन में हुए इस प्रतियोगिता में अश्विनी पटेल ने पहला, शीतल गिरी ने दूसरा और आर्यन पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधक डॉ एसडी अग्रवाल ने विद्यार्थियों की सराहना की।

Varanasi News: बड़ागांव, संवाद। बलदेव इंटर कॉलेज में गुरुवार को भौतिकी प्रवक्ता विमल त्रिपाठी के निर्देशन में विज्ञान, खोज, आविष्कार, नवाचार, एआई और नैनो तकनीक पर विज्ञान क्विज हुई। प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें अश्विनी पटेल-प्रथम, शीतल गिरी-द्वितीय और आर्यन पटेल-तृतीय रहे। प्रबंधक डॉ एसडी अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। प्राचार्य छत्रबली पांडेय, दीपक जायसवाल, विकास पांडेय, आनंद चौबे, सचिन रहे।


