Varanasi News: डीएम ने डायट की परियोजनाओं की जानी प्रगति

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में, जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सारनाथ स्थित डायट परिसर में 100 बेड के बॉयज हॉस्टल, बालिका छात्रावास के मरम्मत कार्य और डायट को सेंटर ऑफ एक्सलेंस में विकसित करने के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास के काम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और परिसर में अन्य विकास कार्यों की प्रगति भी जानी।

डीएम ने डायट की परियोजनाओं की जानी प्रगति
डीएम ने डायट की परियोजनाओं की जानी प्रगति

Varanasi News: वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने रविवार को सारनाथ स्थित डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) परिसर स्थित निर्माणाधीन 100 बेड के बॉयज हॉस्टल, बालिका छात्रावास के मरम्मत कार्य और डायट को सेंटर ऑफ एक्सलेंस के रूप में विकसित करने के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने डायट परिसर में बहुउद्देश्यीय प्रशिक्षण सभागार की व्यवस्थाएं भी देखीं। परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माणाधीन कंप्यूटर लैब की भी जानकारी ली। उन्होंने बालिका छात्रावास के शेष कार्यों को मानक के साथ शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। डायट के पूरे कैंपस के ग्रीनलैंड डेवलपमेंट, पार्क, मुख्य गेट से कस्तूरबा विद्यालय तक सीसी रोड, मेन गेट लगाने और खेल मैदान विकसित करने आदि कार्यों के लिए एस्टीमेट बनाने का कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVaranasi News: डीएम ने डायट की परियोजनाओं की जानी प्रगति