Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsSaraswati Puja Celebrations in Varanasi Devotional Processions and Cultural Events
सरस्वती पूजा पर भंडारे की दिखी नई परिपाटी

सरस्वती पूजा पर भंडारे की दिखी नई परिपाटी

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में इस वर्ष सरस्वती पूजन का आयोजन धूमधाम से किया गया। भक्तों ने पूजा पंडालों में लंबी कतारों में खड़े होकर प्रसाद का इंतज़ार किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियाँ हुईं। अन्नपूर्णा मंदिर में विशेष पूजन और संगीत संध्या का आयोजन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा 26 जनवरी को निकाली जाएगी।

Jan 25, 2026 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। इस वर्ष ‘वार’ की कृपा से भक्तों को सरस्वती पूजन तीन से चार दिन मनाने का अवसर मिला है। शनिवार और रविवार को विदाई नहीं करने की लोकपरंपरा में आस्था स्पष्ट दिखी। शहर इक्का-दुक्का छोड़ शेष सभी पूजा पंडालों में भगवती सरस्वती की प्रतिमा विराजमान रही। सुबह से रात तक धार्मिक-सांस्कृतिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। शहर के अधिकतर सरस्वती पूजा पंडालों में भंडारा करने की नई परिपाटी दूसरे दिन भी पूरे रंग में दिखी। औसतन हर चौथे पूजा पंडाल के बाहर लोग लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर प्रसाद पाने के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते दिखे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देवी वीणावादिनी को प्रसन्न करने के लिए हवन आदि किए गए। लोकगीत, सुगम संगीत, नृत्य की प्रस्तुतियों का दौर शाम होते पूजा पंडालों में शुरू हो गया था। कहीं आयोजक संस्था के सदस्यों के परिवारों के बच्चों की ओर से गायन, वादन, नृत्य और नाटक की प्रस्तुति की गई तो कहीं पेशेवर कलाकारों को आमंत्रित किया गया। कई पूजा पंडलों में देव स्वरूपों पर केंद्रित सजीव झांकियों का प्रदर्शन भी हुआ। अन्नपूर्णा मंदिर में हुई संगीत संध्या माता अन्नपूर्णेश्वरी के मंदिर में प्रतिष्ठित प्रतिमा का विशेष अलंकरण शनिवार को किया गया। महंत शंकरपुरी ने पांच वैदिक ब्राह्मण के उपस्थिति में पूजन-अर्चन किया। अन्नपूर्णा बाल समिति की ओर से माता सरस्वती की पंचधातु की प्रतिमा प्रतिष्ठित कर उनका दरबार सजाया गया। कन्हैया दुबे ‘केडी’ के संयोजन में संगीत संध्या हुई। पं.रमेश पांडेय, आद्या प्रसाद सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया। डॉ. अमलेश शुक्ला, यथार्थ दुबे ने भजन सुनाए। वितरित किया खिचड़ी का भोग तरुण सुरक्षा समिति की ओर से खोजवां के गांधी चौक में 46वें सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया है। करीब चार वर्ष के अंतराल पर यहां पूजनोत्सव अपनी पुरानी शानो-शौकत से हो रहा है। मनीष गुप्ता, गणेशु केशरी, अनुभव गुप्ता, रोहित गुप्ता, विकासचंद्र गुप्ता, आकाश गुप्ता, मोहित गुप्ता, धर्मराज गुप्ता, अमर सिंह, मनोज गुप्ता के विशेष सहयोग ने आयोजन में चार चांद लगा दिए हैं। शनिवार को मां को खिचड़ी का भोग लगाकर वितरित किया गया। 25 जनवरी को शाम सात बजे से भक्तों के आने तक भंडारा होगा। प्रतिमा का विसर्जन 27 जनवरी को किया जाएगा। जीवंत देव झांकियों ने मोह लिया मन अर्दली बाजार के न्यू स्माल बॉयज क्लब की ओर से भंडारा एवं झांकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह में वरिष्ठ एडवोकेट हरिशंकर सिंह, नवीन सिंह, दी सेंट्रल बार एसोसिएशन और दी बनारस बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित समाजसेवियों का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक सत्र में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती तथा मां काली-दुर्गा की मनमोहक सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। पूजा पंडाल में लगी भक्तों की कतार शिवपुर स्थित कादीपुर में जय दुर्गा नगर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से सजाए गए आकर्षक पूजा पंडाल में भक्तों की कतार लगी रही। सायंकाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। यहां स्थापित प्रतिमा का विसर्जन 26 जनवरी को किया जाएगा। चंदुवा स्थित वंदनीय यंग ब्वायज क्लब में माता सरस्वती को छप्पन भोग अर्पित किया गया। छप्पनभोग की झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों सहित दूर दराज के लोग भी पहुंचे। शनिवार को जहां विशेष पूजन अर्चन हुआ वहीं विसर्जन शोभायात्रा को सजाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। 26 जनवरी को निकाली जाने वाली विसर्जन शोभायात्रा में 25 से अधिक देवस्वरूप, बैंड पार्टी, शहनाई दल, डमरूदल आदि शामिल होंगे। आशीष केसरी, कुंवर यादव, रितेश केसरी, अशोक वर्मा, शेखर जोशी, सरवन मोर्य, राकेश सिंह ने आयोजन में विशेष सहयोग किया है।