शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बांटे मनोनयन पत्र
वाराणसी में समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल का सोमवार को प्रथम काशी आगमन हुआ। सपा के अर्दलीबाजार स्थित कार्यालय में उन्होंने पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरित किया।

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,वाराणसीMon, 20 Nov 2023 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें
वाराणसी। समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल का सोमवार को प्रथम काशी आगमन हुआ। सपा के अर्दलीबाजार स्थित कार्यालय में उन्होंने पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरित किया। शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय प्रियदर्शी के नेतृत्व में दूसरे जनपदों से आए पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चंद्रशेखर यादव, लाल बहादुर यादव, मनीष पटेल, अशोक यादव, रत्न सिंह पटेल, प्रेम सिंह पटेल, शिवमंगल बिंद, केशनाथ यादव, आलोक प्रकाश गुप्ता, प्रशान्त पटेल, यादवेन्द्र उपस्थित रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
