एडिशनल पुलिस कमिश्नर से मिले अधिवक्ता

Mar 08, 2026 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एडिशनल पुलिस कमिश्नर से मिला। उन्होंने क्रिकेट मैच के दौरान हुई मारपीट का मामला उठाया और आरोप लगाया कि स्टेडियम मालिक ने अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला किया। गिरफ्तारी की मांग पर एडीसीपी ने आश्वासन दिया।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर से मिले अधिवक्ता

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर से मिला। इस दौरान बार और बेंच के मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान हुई मारपीट का मामला उठाया। स्टेडियम के मालिक और उसके गुर्गों कह ओर से राहुल और अन्य अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला करने और लूट की घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सचिव चंद्रेश सिंह, सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, बनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री सुधांशु मिश्रा आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।