द क्रिकेट बॉय की टीम 171 रन से जीती

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के हरहुआ स्थित विवेक सिंह अकादमी के मैदान में सगीर अहमद अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच में द क्रिकेट बॉय ने 171 रन से जीत हासिल की। आदित्य यादव ने 82 रन बनाए जबकि तेजश जिंदल ने चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

द क्रिकेट बॉय की टीम 171 रन से जीती

वाराणसी। हरहुआ स्थित विवेक सिंह अकादमी के मैदान में बुधवार से सगीर अहमद अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच में द क्रिकेट बॉय की टीम 171 रन से जीती। पहले बल्लेबाजी करते हुए द क्रिकेट बॉय ने निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाए। आदित्य यादव ने नाबाद 82 रन की पारी खेली। प्रिंस पटेल ने 44 की पारी खेली। जवाब में उतरी यक्षणी क्रिकेट क्लब महज 90 रन पर सिमट गई। आयुष यादव ने 41 रन बनाए। विजेता टीम द क्रिकेट बॉय के गेंदबाज तेजश जिंदल ने टीम की कमर तोड़ दी।

सात ओवर में दो मेडन ओवर डालते हुए 21 रन देकर चार विकेट चटकाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच बने। इसके पहले लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूपीसीए के डायरेक्टर एवं वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जावेद अख्तर खान रहे। इस मौके पर यूपीसीए की डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य जमाल अख्तर, पीपी आनंद मिश्रा, सैफी अहमद, कृष्णा यादव, हेमंत राय, उमेश वर्मा, समर्थ सिंह, आभास शर्मा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।