Varanasi News: ‘रन फॉर एजुकेशन’ से शिक्षा का दिया संदेश
Varanasi News: वाराणसी में राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज की ओर से 'रन फॉर एजुकेशन' रैली आयोजित की गई। इस रैली का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रधानाचार्य सुमन सिंह ने शिक्षा के महत्व पर बात की और सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।

Varanasi News: वाराणसी। शिवपुर स्थित राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज की ओर से शनिवार को शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘रन फॉर एजुकेशन’ रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ डॉ. (मेजर) अरविंद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य सुमन सिंह और प्रबंधक विनोद कुमार बागी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में छात्र-छात्राएं बैंड-बाजे, बैनर और तख्तियों के साथ ‘पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया’ और ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ’ के नारे लगाते हुए निकले। रैली विद्यालय से शुरू होकर नॉर्मल स्कूल, गिलट बाजार चौराहा, पुरानी चुंगी, वीडीए कॉलोनी, शिवपुर थाना और पांचों पांडव मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची।
इसमें मां गायत्री शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भी भागीदारी की। प्रधानाचार्य सुमन सिंह ने कहा कि शिक्षा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण होता है। उन्होंने सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने पर बल दिया। रैली का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य नीतू सिंह, एसके श्रीवास्तव, कमलेश केशरी, विकास बागी, मदन श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


