टी-20: आरपीएफ और चिकित्सा विभाग जीते मैच

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और चिकित्सा विभाग ने जीत हासिल की। आरपीएफ ने यांत्रिक पावर को 94 रनों से हराया, जबकि चिकित्सा विभाग ने आरवीएनएल को 72 रनों से पराजित किया।

टी-20: आरपीएफ और चिकित्सा विभाग जीते मैच

वाराणसी। लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और चिकित्सा विभाग ने जीत हासिल की। पहले मैच में आरपीएफ ने यांत्रिक पावर को 94 रनों से हराया। आरपीएफ ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में यांत्रिक पावर की टीम 18.2 ओवर में 124 रन बनाकर आउट हो गई। इस जीत के साथ आरपीएफ ने 2 अंक हासिल किए। आरपीएफ के संतोष यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश कुमार यादव ने दिया।

वहीं, दूसरे मैच में चिकित्सा विभाग की टीम ने आरवीएनएल को 72 रनों से हराकर पूरे अंक हासिल कर लिए। चिकित्सा विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में आरवीएनएल की पूरी टीम 11.4 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चिकित्सा विभाग के संजय कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ. आशीष गुप्ता ने दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।