Varanasi News: अमित कुमार अध्यक्ष, विनय सेठिया बने सचिव

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में रोटरी क्लब डाउनटाउन ने 23वें इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी थीं। इस अवसर पर 15 जरूरतमंद महिलाओं एवं छात्राओं को साइकिल एवं सिलाई मशीनें वितरित की गईं। नए पदाधिकारियों में अमित कुमार गुजराती, विनय कुमार सेठिया, और पियूष अग्रवाल शामिल हैं।

Varanasi News: अमित कुमार अध्यक्ष, विनय सेठिया बने सचिव

Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन की ओर से 23वें इंस्टॉलेशन समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के आधिकारिक क्लब यात्रा का आयोजन हुआ। कैंटोंमेंट स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी थीं। इस मौके पर अमित कुमार गुजराती अध्यक्ष, विनय कुमार सेठिया ने सचिव और पियूष अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया। रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष रोटेरियन ओलायिंका हकीम बाबालोला के संदेश एवं वर्ष की थीम ‘क्रिएट लास्टिंग इंपैक्ट’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए क्लब नई सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आर्थिक रूप से जरूरतमंद 15 छात्राओं एवं महिलाओं को साइकिल एवं सिलाई मशीनें वितरित किया गया।

प्रशांत, श्रद्धा नागर, चंद्र किशोर, नेहा अग्रवाल, अनुज, कृति भार्गव, पीके अग्रवाल, हेमन्त अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संदीप गुप्ता, समीर बरमन, चन्दर अग्रवाल, सिद्धार्थ जायसवाल, आकाश मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVaranasi News: अमित कुमार अध्यक्ष, विनय सेठिया बने सचिव