ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीअस्पताल में रूम हीटर खराब, ठिठुर रहे मरीज

अस्पताल में रूम हीटर खराब, ठिठुर रहे मरीज

हाड़ कंपाती ठंड में महिला अस्पताल में महिलाएं परेशान हैं। अस्पताल में कई रूम हीटर खराब हैं। नवजात को ठंड से बचाने के लिए कुछ महिलाएं अपने घर से रूम...

अस्पताल में रूम हीटर खराब, ठिठुर रहे मरीज
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीTue, 18 Jan 2022 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। कार्यालय संवाददाता

हाड़ कंपाती ठंड में महिला अस्पताल में महिलाएं परेशान हैं। अस्पताल में कई रूम हीटर खराब हैं। नवजात को ठंड से बचाने के लिए कुछ महिलाएं अपने घर से रूम हीटर लाई हैं।

कबीरचौरा स्थित महिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती महिलाएं और उनके परिजन परेशान हैं। सर्जरी वार्ड में लगे तीन हीटर में दो खराब हैं। वार्ड में भर्ती 17 महिलाएं परेशान हो रही हैं। अन्य वार्डों में ही यही हाल है। जो रूम हीटर सही है उसे नर्स और डॉक्टर अपने चैंबर में रखे हैं। अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि खराब हीटर को रिपेयर कराया जाएगा। हम जल्द ही बेहतर व्यवस्था करेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें