रोमानिया के मिलिशौती शहर के मेयर का स्वागत

Mar 03, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - रोमानिया के मिलिशौती शहर के मेयर वासिले कारारे ने सोमवार को काशी इंटीग्रेटेड कमांड ऐंड कंट्रोल सेंटर का दौरा किया। उन्होंने बनारस में चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की, जिसमें सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली शामिल हैं। मेयर ने भारत में छात्र सहायता के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

रोमानिया के मिलिशौती शहर के मेयर का स्वागत

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रोमानिया के मिलिशौती शहर के मेयर वासिले कारारे ने सोमवार को काशी इंटीग्रेटेड कमांड ऐंड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण किया। उन्होंने बनारस में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मेयर वासिले कारारे का स्वागत किया। कमांड सेंटर की सुविधाओं जैसे सिटी सर्विलांस, सीसीटीवी के फेशियल रेकग्निशन सिस्टम, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आदि की जानकारी दी। मेयर वासिले कारारे को रोप-वे प्रोजेक्ट, सीवेज प्रबंधन, जलाशयों के संरक्षण के लिए उपायों, पौधरोपण अभियान में ढाई लाख पौधे रोपने और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने की जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि साल 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रोमानिया के मिलिशौती शहर में फंसे भारतीय छात्रों की सहायता के लिए मेयर वासिल कारारे ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्पोर्ट्स हॉल को अस्थायी आश्रय गृह में बदलकर वहां 1500 से अधिक विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था की थी। भारत सरकार के ऑपरेशन गंगा के तहत अन्य देशों की तरह रोमानिया में भी युद्ध की विभीषिका से भारतीयों को बचाया गया था। इस दौरान अपर नगर आयुक्त संगमलाल, सीजीएम स्मार्ट सिटी अमरेंद्र तिवारी, मुख्य अभियंता आरके सिंह, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।