रोहनिया विधायक की फोरलेन बनाने की मांग
Feb 14, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने मोहनसराय चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर, मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग और अन्य मार्गों के फोरलेन निर्माण की मांग की, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ी।

रोहनिया (वाराणसी), संवाद। विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बजट अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। इसमें मोहनसराय चौराहे पर अत्यधिक यातायात और भीड़भाड़ को देखते हुए वहां ग्रेड सेपरेटर (फ्लाईओवर) के निर्माण, मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग और अखरी से बच्छांव, करसड़ा और बेटावर होते हुए चुनार मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इन्होंने विधायक का आभार जताया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



