मिर्जामुराद में स्प्रे मार ट्रक चालक और खलासी से नगदी व मोबाइल उड़ाया

Apr 10, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - मिर्जामुराद में रखौना गांव के पास चोरों ने ट्रक चालक और खलासी पर नशीला स्प्रे छिड़ककर 6 हजार रुपये और मोबाइल चुरा लिया। घटना के बाद दोनों जब सोकर उठे, तो उन्हें चोरी का पता चला। चालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिर्जामुराद में स्प्रे मार ट्रक चालक और खलासी से नगदी व मोबाइल उड़ाया

मिर्जामुराद, संवाद। क्षेत्र के रखौना गांव स्थित रिंग रोड के समीप गुरुवार की रात शातिर चोरों ने ट्रक चालक व खलासी के मुँह पर नशीला स्प्रे मारकर नगदी और मोबाइल पार कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा मोढ़ निवासी ट्रक चालक भुरिक यादव तथा खलासी दुर्गेश यादव (निवासी बरनई, थाना महुआडीह) गुरुवार रात एक ढाबे पर भोजन करने के बाद ट्रक के केबिन में शीशा बंद कर सो गए। इसी दौरान देर रात अचोरों ने कटर से ट्रक की खिड़की का शीशा काट दिया और सो रहे चालक व खलासी के मुंह पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया।इसके

बाद चोर चालक की जेब से करीब 6 हजार रुपये नगद व एंड्रॉयड मोबाइल फोन पार कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब दोनों की नींद खुली तो खिड़की का शीशा कटा देख उनके होश उड़ गए और जेब में रखे रुपये व मोबाइल गायब मिले। पीड़ित चालक ने जब अपने मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो उधर से फोन रिसीव कर चोर ने खजूरी चौकी पर आकर मोबाइल लेने की बात कही। इसके बाद भुक्तभोगी ने मिर्जामुराद थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।