क्लीनिक का ताला तोड़ नकदी समेत लाखों के गहने चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के पांडेयपुर चौराहे के पास डॉ. संकठा प्रसाद गुप्ता की क्लीनिक में चोरों ने ताला तोड़कर 1.05 लाख नकदी और 20 लाख के गहने चुरा लिए। परिवार पीछे के मकान में सो रहा था। कैंट थाना पुलिस ने डॉग...

क्लीनिक का ताला तोड़ नकदी समेत लाखों के गहने चोरी

वाराणसी, संवाद। पांडेयपुर चौराहे के पास आजमगढ़ मार्ग पर स्थित डॉ. संकठा प्रसाद गुप्ता की क्लीनिक का ताला तोड़कर शुक्रवार रात चोरों ने गहने और रुपये पार कर दिये। चिकित्सक ने बताया कि 1.05 लाख नकदी, 20 लाख के गहने चोरी हुए हैं।

पांडेयपुर बाजार में डॉ. संकठा प्रसाद गुप्ता की पुरानी क्लीनिक है। क्लीनिक के ऊपरी तल पर तीन बेटों के परिवार, एक बेटी और पत्नी के साथ रहते थे। क्लीनिक के पीछे भी इनका मकान है। रोड चौड़ीकरण कारण भवन का कुछ हिस्सा तोड़ जा रहा है। जिसके परिवार पीछे वाले मकान में रह रहा था। गहना, नकदी आदि क्लिनिक के दराज में रखे थे। शुक्रवार रात परिवार के लोग पीछे के मकान में सो रहे थे। शनिवार सुबह क्लीनिक पर परिजन आए तो देखा कि लकड़ी के दरवाजे का ताला टूटा था। दराज तोड़कर चोर नकदी, 40 ग्राम के सोने के चार बिस्किट, चार चूड़ी, चार अंगूठी, दो चेन, एक मांग टीका, झुमका, 17 पीस चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन उठा ले गए थे। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। चोरों की तलाश की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।