Varanasi News: मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर गड्ढे से लोग परेशान
Varanasi News: रोहनिया के आराजी लाइन ब्लॉक में मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर गड्ढों और खुले नालों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में रास्ता जलाशय बन जाता है, जिससे भाविकों को कठिनाई होती है। स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।

Varanasi News: रोहनिया। आराजी लाइन ब्लॉक में मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर गड्ढे से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश होने वह जलाशय में तब्दील हो जाता है। इसी रास्ते पर अदलपुरा शीतला धाम है। दर्शनार्थियों को असुविधा होगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग के दोनों किनारों के नाले खुले पड़े हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों ने समस्या दूर नहीं की। जर्जर रास्ते और खुले नाले से हादसे की आशंका बनी रहती है। बता दें कि मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर मंत्रियों-विधायकों का आना-जाना लगा रहता है। उनकी नजर लोगों की दुश्वारियों पर नहीं पड़ती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


