सूरज ने दिखाए तेवर, दिन के तापमान में उछाल

Apr 13, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में मौसम शुष्क हो गया है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन का तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है और अगले दो से तीन दिनों में यह 40 डिग्री पार पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि जारी रहेगी।

सूरज ने दिखाए तेवर, दिन के तापमान में उछाल

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम शुष्क होने के बाद अब सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के तामपान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यही वजह है कि लोगों को तपिश का एहसास हो रहा था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। अगले दो से तीन दिनों में तापमान 40 के पार पहुंचने की संभावना है।रविवार की सुबह तेज धूप निकली थी। दिन में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही थी। दोपहर में हल्की तपिश का एहसास हुआ। दिन का तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा 39.3 और रात का तापमान 1.4 डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले चार दिनों में दिन के तापमान में नौ डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। यही वजह है कि दिन में तपिश का एहसास हो रहा था। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि तेज पछुआ हवा का दौर 14 अप्रैल से कमजोर पड़ेगा। इसके साथ ही आगामी सप्ताह कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।