ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीसंशोधित- कब्रिस्तान की दीवार गिरी, दो घायल, एक भर्ती

संशोधित- कब्रिस्तान की दीवार गिरी, दो घायल, एक भर्ती

मदनपुरा इलाके में सोमवार को एक कब्रिस्तान की दीवार गिरने से दो युवक घायल हो गये। इनमें से आशिक (24) की हालत गंभीर है। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती...

संशोधित- कब्रिस्तान की दीवार गिरी, दो घायल, एक भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीMon, 14 Jun 2021 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। कार्यालय संवाददाता

मदनपुरा इलाके में सोमवार को एक कब्रिस्तान की दीवार गिरने से दो युवक घायल हो गये। इनमें से आशिक (24) की हालत गंभीर है। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे युवक अरशद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। दीवार गिरने से दो दर्जन से ज्यादा दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश में कब्रिस्तान की दीवार गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नजदीक ही सगराबाद मस्जिद के पास जरी की दुकान पर बैठे भेलूपुर निवासी आशिक चपेट में आ गया। उसको सिर, पैर व कमर में भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोग जलजमाव के बीच घायल को ट्रॉली पर लेकर जनता अस्पताल पहुंचे। जहां तीन घंटे तक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कब्रिस्तान में छह इंच से ज्यादा मिट्टी भरी हुई है। बारिश से मिट्टी गीली होने के कारण दीवार पर बोझ पड़ा और वह गिर गई।

अन्य जर्जर भवन की दीवार गिराई गई

कब्रिस्तान के पास एक अन्य जर्जर भवन की दीवार से भी खतरा बना हुआ था। जिसे देखते हुए नगर निगम ने शाम को इसे गिरा दिया। पार्षद गोपाल यादव ने कहा कि वार्ड में कुछ अन्य जर्जर भवन भी हैं जिसे जल्द गिराना जरूरी है। बारिश के दौरान इन जर्जर भवनों के गिरने का खतरा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें