Varanasi News: सेवानिवृत्ति जीवन के महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत: जीएम

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि सेवानिवृत्ति कर्मयोगियों के लिए नए अध्याय की शुरुआत है। विदाई समारोह में 19 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने जुलाई में सेवानिवृत्त सहायक वित्त सलाहकार राजेश कुमार श्रीवास्तव का भी सम्मान किया। समारोह में कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

सेवानिवृत्ति जीवन के महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत: जीएम
सेवानिवृत्ति जीवन के महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत: जीएम

Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका के महाप्रबंधक (जीएम) आशुतोष पंत ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी कर्मयोगी की यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए और महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत है। वह शुक्रवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने जुलाई में सेवानिवृत्त सहायक वित्त सलाहकार राजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ 19 कर्मचारियों को माल्यार्पण और फोल्डर देकर सम्मानित किया।इस मौके पर बरेका के अफसरों में विवेकशील, देवराज कुमार मौर्य, मनीष कुमार, मुक्तेश मित्तल, शैलेंद्र कुमार सिंह, लालजी चौधरी, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. अब्दुल माबूद, सागर, रामप्रवेश यादव, पीयूष मिंज, पीआरओ राजेश कुमार समेत कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव और सदस्य अमित कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, श्रीकांत यादव, श्री सुशील कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव तथा मनीष कुमार सिंह उपस्थित रहे।

संचालन और धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार गुप्ता ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: सेवानिवृत्ति जीवन के महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत: जीएम