बिजली का तार बिछाकर छोड़ा, पैदल चलना हुआ दूभर

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के सुंदरपुर स्थित राजेंद्र विहार कॉलोनी में बिजली विभाग द्वारा भूमिगत तार बिछाने का कार्य बेतरतीब तरीके से किया जा रहा है। इससे कॉलोनीवासियों को परेशानी हो रही है, सड़क पर धूल और गड्ढों के कारण चलना मुश्किल हो गया है। कार्य पिछले दस दिन से बंद है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

बिजली का तार बिछाकर छोड़ा, पैदल चलना हुआ दूभर

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सुंदरपुर स्थित राजेंद्र विहार कॉलोनी में बिजली विभाग भूमिगत तार बिछाने का काम कर रहा है, लेकिन बेतरतीब तरीके से कार्य के कारण कॉलोनीवासी परेशान हो रहे हैं। कॉलोनी के बड़े हिस्से में तार बिछा दिया गया है। सड़क को समतल नहीं किया गया है, जिससे कॉलोनी में धूल उड़ रही और हाल में हुई बारिश में कई लोग फिसलकर चोटिल हुए हैं। कुछ लेन में गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। दस दिन से काम भी बंद है। इसकी वजह से कॉलोनी में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। तार बिछाने के नाम पर कॉलोनी के मुख्य गेट पर दो माह से गड्ढा किया गया है।

इससे वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।