Residents Block Road Over Sewer Overflow Issues in Varanasi सीवर समस्या से आजिज लोगों का चक्काजाम , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsResidents Block Road Over Sewer Overflow Issues in Varanasi

सीवर समस्या से आजिज लोगों का चक्काजाम

Varanasi News - वाराणसी के भीम नगर के निवासियों ने सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान होकर गुरुवार को चक्का जाम किया। इससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने बातचीत कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीThu, 26 Dec 2024 11:48 PM
share Share
Follow Us on
सीवर समस्या से आजिज लोगों का चक्काजाम

वाराणसी। संवाद सीवर ओवरफ्लो की समस्या से आजिज आकर भीम नगर के निवासियों ने गुरुवार सुबह नौ बजे सनबीम वरुणा स्कूल के पास चक्का जाम कर दिया। इससे शिवपुर, फुलवरिया से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। चक्का जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंची। कैन्ट थाना प्रभारी व पूर्व पार्षद दिनेश यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने जलकल विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग वहां हटे। स्थानीय निवासियों चंदन, ऋषि, सतीश, आकाश, अशोक, जयप्रकाश, राजेन्द्र ने कहा कि दो महीने से ज्यादा समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या है। कई बार पार्षद, अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।