तीन शासकीय अधिवक्ता और 14 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

Jan 25, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर वाराणसी में पुलिस लाइन में तीन शासकीय अधिवक्ताओं और 14 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें डीजीसी मुनीब सिंह चौहान, विशेष लोक अभियोजक संदीप कुमार जायसवाल और एसपीपी संतोष कुमार सिंह शामिल हैं, जिन्होंने गंभीर अपराध मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तीन शासकीय अधिवक्ता और 14 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड के बाद तीन शासकीय अधिवक्ताओं और 14 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कांस्टेबल शामिल हैं। शासकीय अधिवक्ताओं में पंजीकृत मामलों में आरोपियों के खिलाफ सशक्त पैरवी कर आजीवन कारावास की सजा दिलाने वाले डीजीसी (क्रिमिनल) मुनीब सिंह चौहान, बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को मृत्युदंड दिलाने वाले विशेष लोक अभियोजक संदीप कुमार जायसवाल तथा अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास दिलाने वाले एसपीपी (पॉक्सो) संतोष कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

यह पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित निरीक्षक अतुल कुमार सिंह- गत वर्ष मार्च में बड़ागांव क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान पर बदमाशों गोली चलाकर पिता-पुत्र को घायल कर दिया था। दुकान से आभूषण लूट लिए। सर्विलांस एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज की सहायता से अपराधियों तक पहुंचे। मुठभेड़ के दौरान दोनों अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए। कैंट, रामनगर, लंका के प्रभारी निरीक्षक गौ-तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह शिवपुर थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व एक महिला की नृशंस हत्या की घटना में 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करते हुए एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर घटना खुलासा किया। एसओजी 2 प्रभारी आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, डिजिटल फुटप्रिंट, आईपीडीआर एवं उन्नत डोर-स्कैनिंग के माध्यम से अपराध का सफल अनावरण। उप निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह और पंकज सिंह चौहान- एक माह पूर्व बड़ागांव क्षेत्र में मोटरसाइकिल टकराने के मामूली विवाद को लेकर कुछ बदमाशों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मियों ने घटना से 24 घंटे पूर्व से 24 घंटे बाद तक के एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों एवं एक लाख से अधिक फोन कॉल्स का विश्लेषण किया। इस आधार पर खुलासा हुआ। उप निरीक्षक पवन राय और अमित सिंह- दोनों पुलिसकर्मियों की ओर से वांछित एवं शातिर आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया। उप निरीक्षक गणेश प्रसाद पटेल और रामचन्द्र यादव मिर्जामुराद क्षेत्र में एक ढाबे के कमरे में दिनदहाड़े एक युवती की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 04 घंटे के भीतर सीसीटीवी, सीडीआर व तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर मुठभेड़ में आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया । कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह - चौक क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से लगभग 03 करोड़ रुपये के आभूषणों की चोरी की घटना के सफल खुलासे में अहम योगदान। कांस्टेबल शनी यादव- साइबर अपराधों का पर्दाफाश किया गया। इस कार्रवाई में 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आम जनमानस को अरबों रुपये की ठगी से बचाया गया। कांस्टेबल कुमार गौरव- जल पुलिस में ड्यूटी के दौरान आरक्षी कुमार गौरव ने साहस व सतर्कता का परिचय देते हुए गंगा में संकट में फंसी एक महिला श्रद्धालु को 40 फुट गहरे पानी से निकाला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsRepublic Day Parade Honoring Police and Advocates for Valor in Varanasi
;;
;