बोले काशी फॉलोअप- पक्की बाजार में बदलने लगे बिजली के जर्जर पोल
Varanasi News - वाराणसी के पक्की बाजार में जर्जर बिजली के खंभों की मरम्मत शुरू हो गई है। स्थानीय निवासियों ने ‘हिन्दुस्तान’ का आभार व्यक्त किया है क्योंकि पिछले दो वर्षों से क्षतिग्रस्त खंभों की शिकायतें की गई थीं।...
वाराणसी, संवाद। पक्की बाजार में जर्जर बिजली के खंभों की मरम्मत शुरू हो गई है। बुधवार को विभाग की टीम ने झुके पोल से तारों की शिफ्टिंग शुरू की। अब दो साल पहले लगाए गए पोल पर तारों को शिफ्ट किया जाएगा। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान के बोले काशी अंक में मंगलवार को ‘पद्मश्री के मोहल्ले में दुश्वारियां अनेक शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। पोल बदलने की प्रक्रिया शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने ‘हिन्दुस्तान का आभार जताया है। सलीमुद्दीन सिद्धिकी, गुलाम साबिर, सलाउद्दीन खां, निजामुद्दीन ने बताया कि पिछले दो वर्षों से खंभा क्षतिग्रस्त था। हमलोगों ने कई बार बिजली विभाग में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के एक दिन बाद काम शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी झाड़ू भी लगा रहे हैं। लेकिन अभी सभी क्षेत्रों में सफाई नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी निजामुद्दीन ने कहा कि सफाई व्यवस्था से लोग संतुष्ट नहीं हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


