संविवि के प्रो. रजनीश शुक्ल की पांच पुस्तकों का विमोचन
Varanasi News - वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल की पांच पुस्तकों का विमोचन नई दिल्ली में हुआ। आरएसएस के सुरेश सोनी और पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने इसे लोकार्पित किया। इन पुस्तकों में भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति पर गहन अध्ययन किया गया है।

वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के तुलनात्मक धर्म दर्शन विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल की पांच पुस्तकों का विमोचन नई दिल्ली स्थित केशव कुंज साधना सभागार में हुआ। पुस्तकों का लोकार्पण आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी, पूर्व सांसद और पूर्व कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह सहित अन्य विशिष्टजन ने किया। प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति भी रह चुके हैं। उनकी पुस्तकों में गौरवशाली संस्कृति, भारत की ज्ञान संस्कृति, इंडियन नॉलेज सिस्टम, सत्य का उत्तराधिकारी, भारत की ज्ञान संस्कृति और अथ नचिकेतोपाख्यान शामिल हैं। इस दौरान सुरेश सोनी ने कहा भारतीय ज्ञान परम्परा केवल अतीत का गौरव नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के निर्माण की आधारशिला है।
कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह कार्य भारतीय संस्कृति और दर्शन के गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करता है। गोपाल नारायण सिंह ने इन कृतियों के भारतीय बौद्धिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने में सहयोगी होने की आशा जताई। इस अवसर पर प्रो. रामपूजन पाण्डेय, प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. महेन्द्र पांडेय, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. अमित कुमार शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


