Varanasi News: विट्ठलपुर में धूमिल की प्रतिमा पुनर्स्थापित
Varanasi News: वाराणसी के विट्ठलपुर गांव में MLC धर्मेंद्र सिंह की पहल पर प्रसिद्ध कवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ की प्रतिमा पुनर्स्थापित की गई। इस अवसर पर कई साहित्यकार और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने धूमिल की स्मृतियों को जीवित रखने का संकल्प लिया। जल्द ही यहां एक पार्क का निर्माण किया जाएगा।

Varanasi News: वाराणसी। विट्ठलपुर गांव (कोरौती) में एमएलसी धर्मेंद्र सिंह की पहल पर प्रख्यात कवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ की प्रतिमा पुनर्स्थापित की गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द यहां पार्क का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत प्रशासक पूनम मौर्य, रोहनिया के विधायक डॉ. सुनील पटेल, डीएम सत्येंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, साहित्यकार डॉ. रामसुधार सिंह, डॉ. इंदीवर पांडेय, प्रो. सुरेंद्र प्रताप और डॉ. श्रद्धानंद ने सामूहिक रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह के संयोजन में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने धूमिल की पुनर्स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साहित्यकारों ने कहा कि धूमिल जनकवि थे।
उनकी स्मृतियां जीवित रखने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। अपना दल के सचिव मनीष सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक पांडेय ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में धूमिल के पैतृक गांव खेवली से भी लोग पहुंचे।


