Varanasi News: मंत्री रवींद्र का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी में स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की बेटी के साथ केक काटा। कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर के पुजारी समेत कई अन्य लोगों ने संगीत प्रस्तुत किया।

Varanasi News: वाराणसी। स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल का जन्मदिन मंगलवार को गुलाबबाग स्थित कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। मंत्री ने कार्यालय पहुंचीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की बेटी के साथ केक काटा। कल्याण सिंह की बेटी अपने जन्मदिन पर काशी दौरे पर थीं। इस्कॉन मंदिर के पुजारी एवं अक्षय पात्र से जुड़े गुरुजी सहित अन्य लोगों ने संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


