राहगीरों को मस्जिदों में कराया जा रहा इफ्तार

Mar 03, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में रमजान का 12 रोजा पूरा हो गया है। लोग इबादत में जुटे हैं और मस्जिदों में इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है। नदेसर जामा मस्जिद, मदनपुरा जामा मस्जिद, और लोहता की नूरी मस्जिद में स्थानीय लोग और राहगीर इफ्तार कर रहे हैं। मौलाना नुरुल हसन ने बताया कि इफ्तार कराने वालों को सवाब मिलता है।

राहगीरों को मस्जिदों में कराया जा रहा इफ्तार

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुबारक महीना रमजान का 12 रोजा मुकम्मल हो गया है। मगफिरत के अशरे में लोग दिन-रात में इबादत में जुटे हैं। वहीं घरों के साथ मस्जिदों में भी इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है। सार्वजनिक रूप से होने वाले आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ राहगीर भी इफ्तार कर रहे हैं। नदेसर जामा मस्जिद, मदनपुरा जामा मस्जिद, लोहता की नूरी मस्जिद में रोज इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है। असर की नमाज के बाद से ही मुहल्ले के लोग घरों से इफ्तार लेकर मस्जिद में पहुंचते हैं। इफ्तार के समय जो लोग घर नहीं पहुंच पाते हैं, वे मस्जिद में ही इफ्तार कर लेते हैं।

मौलाना नुरुल हसन ने कहा कि इफ्तार कराने वालों को एक रोजे का सवाब मिलता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।