
राजघाट पुल से एकमाह मात्र बाइक और पैदल आवागमन
Varanasi News - पीडब्ल्यूडी की ओर से राजघाट पुल की मरम्मत की जाती है। इसके लिए 20 दिसंबर से करीब एक माह तक पुल से केवल बाइक और पैदल ही आवागमन होगा। शुक्रवार को एडीसीप
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पीडब्ल्यूडी की ओर से राजघाट पुल की मरम्मत की जाती है। इसके लिए 20 दिसंबर से करीब एक माह तक पुल से केवल बाइक और पैदल ही आवागमन होगा। शुक्रवार को एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान त्रिपाठी के साथ पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने बैठक कर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कहा। एडीसीपी ने बताया कि 18 दिसंबर को विस्तृत डायवर्जन जारी किया जाएगा। एडीसीपी ने अभियंताओं के साथ ही लंका, रामनगर और कोतवाली के ट्रैफिक इंस्पेक्टरों के साथ भी बैठक की। बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर मात्र दो पहिया वाहन तथा पैदल आवागमन होगा। शेष वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

सामने घाट पुल पर अधिक दबाव न हो, इसके लिए इससे रामनगर और लंका के बीच केवल छोटे चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा ही चलेंगे। बड़े चार पहिया वाहन, टेम्पो ट्रैवलर, स्कूल बसें या बड़े मालवाहक विश्वसुंदरी पुल से होते अमरा-अखरी एवं मोहनसराय से शहर में आ सकेंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग इसके लिए साइनेस तथा बैरियर लगाएगा। पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए ट्रैफिक विभाग से पत्राचार किया गया था। इस दौरान दो से ढाई महीने के लिए बड़े वाहनों के डायवर्जन की मांग की गई थी। हालांकि जितना वक्त मिला है उसी समय में काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। जंगमबाड़ी में बाइक पार्किंग को लगेगी हरी पट्टी एडीसीपी ट्रैफिक ने मैदागिन से कबीरचौरा के बीच भ्रमण किया। जगह-जगह लगी बैरिकेडिंग की उपयोगिता जांची। हरिश्चंद्र कॉलेज के सामने स्थित शव वाहनों तथा ऑटो, ई रिक्शा की पार्किंग के संदर्भ में भी कलरयुक्त पार्किंग चिह्नांकन के निर्देश दिए। जंगमबाड़ी क्षेत्र भी भ्रमण के दौरान व्यापारियों की समस्या सुनकर उसके निवारण के निर्देश दिए। जंगमबाड़ी व्यापार मंडल के साथ बैठक कर यातायात संबंधी समस्याएं जानी। व्यापारियों ने पैडल रिक्शा, ऑटो, ई-रिक्शा तथा पार्किंग को लेकर समस्याएं बताई। तय किया गया कि ग्रीन कलर से टू व्हीलर पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किया जाएगा। ऑटो स्टैंड का भी रेड कलर से पार्किंग चिह्नित किया जाएगा। शाम से रात तक नहीं आ सकेंगे मालवाहक व्यापारियों ने मालवाहक के संबंध में भी समस्या बताई। इस पर निर्णय लिया गया कि सर्दियों के दिन में शाम 4 से रात 9 बजे तक और गर्मियों में शाम 5 से रात 10 बजे तक मालवाहक वाहनों का मूवमेंट जंगमबाड़ी क्षेत्र में नहीं होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


