सुहेलदेव स्मृति द्वार के ‘राजभर पर चिपकाया रैपर, हंगामा

Jun 14, 2025 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव के स्मृति द्वार पर 'राजभर' शब्द को हरे रैपर से ढकने पर राजभर समाज के लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले के शांत होने के बाद 'राजभर' शब्द...

सुहेलदेव स्मृति द्वार के ‘राजभर पर चिपकाया रैपर, हंगामा

सारनाथ, संवाददाता। आकाशवाणी तिराहे के पास महाराजा सुहेलदेव के नाम पर बने स्मृति द्वार पर लिखे ‘राजभर शब्द पर किसी शरारतीतत्व ने हरे रंग का रैपर लगाकर उसे मिटा दिया था। शनिवार को जैसे ही इसकी जानकारी राजभर समाज के लोगों को हुई, मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सुबह नौ से दोपहर 1 बजे तक चले हंगामे के बाद दोबारा राजभर शब्द जोड़ने पर सभी शांत हुए। इस मामले में राजभर युवा महासमिति के अध्यक्ष फागूलाल राजभर की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शांति, सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में केस दर्ज किया है। महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस के अवसर पर विधायक निधि से आकाशवाणी तिराहा के पास बीते 10 जून को स्मृति द्वार बना था।

इस पर ‘राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर स्मृति द्वार लिखा था। किसी अराजकतत्व ने ‘राजभर शब्द पर हरे रंग का रैपर चिपका दिया। शनिवार सुबह राजभर समाज के लोगों को जानकारी हुई। मौके पर राजभर युवा महासमिति के अध्यक्ष फागूलाल राजभर के नेतृत्व में करीब ढाई सौ लोग पहुंच गए। साथ ही भाजपा, सुभासपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता पहुंचे। तिराहे पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह एवं थानाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी पहुंचे। नगर निगम के अधिकारियों को सूचित कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। राजभर शब्द पर चिपके रैपर को हटाने के लिए एक पुलिसकर्मी सीढ़ी के सहारे चढ़ा। हालांकि रैपर नहीं हट सका। दोपहर करीब एक बजे द्वारा पर दोबारा ‘राजभर लिखा गया। तब जाकर लोग शांत हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह, सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पांडेय, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता पटेल, सोनू राजभर, राजेंद्र राजभर, गोलू राजभर, शिवम राजभर, दीपक राजभर, शिवकुमार राजभर सहित आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।