ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसी'अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस को और आगे ले जाएंगे राहुल'

'अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस को और आगे ले जाएंगे राहुल'

कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के नामांकन से कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोमवार को मैदागिन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मंगलकामना गोष्ठी और काव्यपाठ का आयोजन किया...

'अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस को और आगे ले जाएंगे राहुल'
वाराणसी वरिष्ठ संवाददाताMon, 04 Dec 2017 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के नामांकन से कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोमवार को मैदागिन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मंगलकामना गोष्ठी और काव्यपाठ का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता कर रहे प्रजानाथ शर्मा ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन पर  हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। पार्टी ने उनके निर्देशन में कई चुनावों में जीत हासिल की और अब बारी राहुल को पार्टी को आगे लेकर जाने की है। राहुल गांधी ने कई अवसरों पर बेहतर राजनीतिक सूझबूझ दर्शाया है, जो कांग्रेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। उनके राजनीतिक कौशल, दृढ़ता तथा पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में नया जोश भरने में उनका अध्यक्ष चुना जाना सहायक होगा। 

काव्य पाठ में अनीस बनारसी ने राहुल को अपनी नज्मों के जरिये शुभकामना दी। कार्यक्रम में शालिनी यादव, सीताराम केसरी, बैजनाथ सिंह, अरुण यादव, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र मिश्रा, अतुल मालवीय मणिन्द्र मिश्रा, राकेश पाठक, राकेशचंद्र, फसाहत हुसैन बाबू, हसन मेंहदी, कल्पनाथ शर्मा, राघवेंद्र चौबे, ओम शुक्ला, चंचल शर्मा, अशोक सिंह, पूनम कूंडू, किरन सिंह, गिरीश पाण्डेय, राजकुमार सोनकर, अभय तिवारी, विधानचंद्र तिवारी, अखिलेश मिश्र, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, सुरेन्द्र निषाद, मंगलेश सिंह, रामकेश यादव, विकास तिवारी, विनोद सिंह, छोटेलाल साहनी, श्रीराम केसरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता रविशंकर पाठक ने किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें