Varanasi News: एशिया कप में खेलेंगे बनारस के राहुल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, वाराणसीVaranasi News: मस्कट में 20 से 25 जुलाई तक यूथ फाइव ए साइड एशियन हॉकी चैंपियनशिप खेली जाएगी। इस चैंपियनशिप में भारत की टीम भी हिस्सा ले रही है। मंगलवार को भारतीय टीम

Varanasi News: वाराणसी। मस्कट में 20 से 25 जुलाई तक यूथ फाइव ए साइड एशियन हॉकी चैंपियनशिप खेली जाएगी। इस चैंपियनशिप में भारत की टीम भी हिस्सा ले रही है। मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा हुई। टीम में वाराणसी के सीर गोवर्धन के राहुल यादव का भी चयन हुआ है। राहुल फुल बैक पोजिशन से खेलते हैं। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया इस समय वाराणसी में हॉकी खूब फलफूल रही है। यहां से एक दर्जन से अधिक बालक बालिका देश के साई के विभिन्न सेंटरों में हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। हॉकी वाराणसी के सचिव केबी रावत ने चयन पर राहुल को बधाई दी है।
ये भी पढ़ें:भारतीय हॉकी टीम में करण का चयन हुआ
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


